राजनीति

प्रदेश के अलग-अलग जिलों और दूरस्थ क्षेत्रों में कैबिनेट बैठकें

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
प्रदेश के अलग-अलग जिलों और दूरस्थ क्षेत्रों में कैबिनेट बैठकें

11 अक्तूबर 2026, देहरादून: उत्तराखंड में धामी सरकार अब कैबिनेट बैठकों को राजधानी तक सीमित रखने के बजाय प्रदेश के अलग-अलग जिलों और दूरस्थ क्षेत्रों तक ले जा रही है। इसी क्रम में सीमांत जनपद चम्पावत के बनबसा में पिछली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई थी, जबकि अगली बैठक कल हरिद्वार में होने जा रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस पहल की सराहना की है। भट्ट का कहना है कि जिलों में कैबिनेट बैठकें होने से स्थानीय समस्याओं और क्षेत्रीय जरूरतों को सीधे सरकार के सामने रखने का अवसर मिलता है। साथ ही, कैबिनेट के फैसलों के जरिए संबंधित क्षेत्रों में विकास को लेकर सकारात्मक संदेश भी जाता है।

उन्होंने इसे शासन को प्रदेश के दूरस्थ इलाकों तक पहुंचाने वाला कदम बताया।

(इस स्टोरी फोल्डर में)

बाइट- महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।