प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना-2027 के दूसरे चरण का कार्य सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्तूबर 08, शिमला (हिमाचल प्रदेश): प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना-2027 के दूसरे चरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। क्षेत्रीय कार्य 1 सितंबर से 30 सितंबर और पुनरीक्षण कार्य 1 से 5 अक्तूबर तक डिजिटल माध्यम से मोबाइल ऐप के जरिए किया गया। इस दौरान अधिसूचित 40 प्रश्नों के माध्यम से बर्फबारी वाले क्षेत्रों में रहने वाले सभी व्यक्तियों की आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई, जिसमें सामाजिक-आर्थिक स्थिति, साक्षरता और प्रवासन से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े शामिल हैं। जनगणना निदेशालय ने इसे सफल बनाने के लिए सभी प्रगणकों, पर्यवेक्षकों और स्थानीय निवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।