प्रदेश में आज से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 4 सितंबर 2026 प्रदेश में आज से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। मौसम विज्ञानी डॉक्टर गायत्री वाणी ने बताया कि एक द्रोणिका दक्षिण गुजरात से लेकर झारखंड तथा उत्तर छत्तीसगढ़ तक स्थित है। इसके प्रभाव से आगामी चौबीस घंटों के दौरान उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
वहीं, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियों में कमी आएगी। आने वाले दो दिनों में तापमान में वृद्धि होने की भी संभावना है।