प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की हुई बैठक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 4 अक्टूबर 2026
रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव वर्चुअल रूप से जुड़े। इस बैठक में नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री कर्मवीर सिंह, निवर्तमान प्रदेश महामंत्री पवन साय और निवर्तमान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए सांसद संतोष पांडेय ने बताया कि बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की गई।