प्रदेश भाजपा कार्यालय में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर, 29 अगस्त 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा और जन-समर्पण के पच्चीस वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लाभार्थियों तक पहुंचे।
कार्यशाला में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा सत्रह सितंबर से सेवा संकल्प अभियान चलाएगी।
इस दौरान प्रदेशभर में पार्टी की ओर से विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।