व्यापार

प्रदेश में ढाई वर्ष में 12 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतारे जा चुके हैं : मुख्यमंत्री डॉ यादव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
प्रदेश में ढाई वर्ष में 12 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतारे जा चुके हैं : मुख्यमंत्री डॉ यादव

विकसित भारत उद्योग व्यापार सम्मेलन-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर मध्यप्रदेश के विकास को गति प्रदान कर रहे हैं। ग्वालियर को टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का प्रमुख केंद्र बनाने की पहल के साथ जबलपुर-इंदौर आर्थिक कॉरिडोर विभिन्न क्षेत्रों में विकास को गति प्रदान करेगा।

महाकौशल और मालवा को जोड़ने की इस पहल से रायसेन जैसे जिले भी लाभान्वित होंगे जो इस कॉरिडोर के मध्य स्थित हैं और वर्तमान में सघन आर्थिक गतिविधियों से वंचित हैं। पर्यटन क्षेत्र का भी विकास होगा। प्रदेश के विकास का यही समय है और सही समय है। सम्मेलन में विभिन्न उद्यमियों द्वारा प्रदेश में 7500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में ढाई वर्ष में 12 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतारे जा चुके हैं। सभी सेक्टर्स में मध्यप्रदेश अपनी स्थिति सुदृढ़ कर रहा है। पारदर्शी नीतियां लागू किए जाने से निवेशकों को उद्योग स्थापना में कोई कठिनाई नहीं हो रही है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध का लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रतिदिन ही निवेश संवर्धन कार्यक्रम और गतिविधियां हो रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे उद्यमी विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के माध्यम से सभी नागरिकों के जीवन में सुख का सवेरा लाने का कार्य करते हैं। व्यापार और उद्योग क्षेत्र के पुण्य कार्यों से लाखों परिवारों की जीविका चलती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए उद्योग जगत की सक्रियता सराहनीय है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।