राज्य

प्रदेश में मॉनसून के दौरान इस बार सामान्य से 11 फीसदी कम दर्ज की गई बारिश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
प्रदेश में मॉनसून के दौरान इस बार सामान्य से 11 फीसदी कम दर्ज की गई बारिश

अगस्त 14, शिमला (हिमाचल प्रदेश):प्रदेश में मॉनसून के दौरान इस बार सामान्य से 11 फीसदी कम वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि पिछले वर्ष मॉनसून सीजन में सामान्य से 39 फीसदी अधिक बारिश रिकार्ड की गई थी। मौसम विभाग ने 19 सितम्बर तक भारी वर्षा की सम्भावना से इन्कार किया है। इस मॉनसून सीजन में वर्षा से जुड़ी घटनाओं में अब तक 3 सौ लोगों की मृत्यु हुई है और करीब एक हजार 6 सौ 83 करोड़ रूपए की सम्पत्ति को नुकसान पहुंचा है। लोकनिर्माण विभाग को सबसे अधिक एक हजार 2 सौ 31 करोड़ रूपए का नुकसान हुआ है। भू-स्खलन के चलते राज्य के विभिन्न स्थानों में अभी भी करीब 70 सड़कें यातायात के लिए अवरूद्ध हैं।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के दौरान सामान्य से 11 % कम वर्षा की सूचना दी है, जबकि पिछले वर्ष 39 % अधिक बारिश हुई थी। यह आंकड़ा दर्शाता है कि इस वर्ष का मॉनसून अपेक्षाकृत सूखा है, हालांकि अभी भी भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। इस सूखे के बावजूद, मॉनसून से जुड़ी घटनाओं में 300 लोगों की मौत और 1,683 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्रीय जल संसाधन, कृषि और बाढ़ प्रबंधन पर प्रभाव डालती है। आम जनता को सूखा और बाढ़ दोनों के ख़तरे का सामना करना पड़ेगा, जिस

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।