प्रदेश में मानसून से हुई तबाही का आंकलन करने के लिए आज प्रदेश आ रही टीम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रदेश को 3,412 करोड़ 80 लाख रुपये की पुनर्निर्माण आवश्यकता
सितंबर 28, शिमला (हिमाचल प्रदेश): प्रदेश में मानसून से हुई तबाही का आंकलन करने के लिए आज प्रदेश आ रही अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम को राज्य सरकार द्वारा सौंपे ज्ञापन में 3,412 करोड़ 80 लाख रुपये की पुनर्निर्माण आवश्यकता बताई है। ज्ञापन के अनुसार सभी 12 जिले बादल फटने, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से प्रभावित हुए।
6,215 किलोमीटर सड़कें, 29 पुल और 1,208 पुलियाएं क्षतिग्रस्त हुईं, जबकि सड़क एवं पुल क्षेत्र में 2,531 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान आंका गया है। इसके अलावा 4,784 पेयजल योजनाएं, 1,090 सिंचाई और 110 सीवरेज योजनाएं प्रभावित हुई हैं। जबकि जल शक्ति क्षेत्र में लगभग 385 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है।
राज्य सरकार ने ज्ञापन में आपदा-रोधी और सुरक्षित पुनर्निर्माण के लिए केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह किया है।