देश

प्रदेश में आज से मनाया जाएगा साक्षरता पखवाड़ा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
प्रदेश में आज से मनाया जाएगा साक्षरता पखवाड़ा

रायपुर, 1 सितंबर 2026 उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत प्रदेश में आज से साक्षरता पखवाड़ा मनाया जाएगा। यह पखवाड़ा पंद्रह सितंबर तक चलेगा। इस दौरान पंद्रह वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाया जाएगा।

पखवाड़े की शुरुआत आज शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों और वार्ड स्तर पर उल्लास शपथ के साथ होगी। पखवाड़े के तहत साक्षरता संगोष्ठी, चौपाल, ‘अंगूठे से कलम की ओर’ अभियान, वाद-विवाद, गीत-नृत्य, चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

वहीं, आठ सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।