प्रदेश सरकार ने 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी पर प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तर प्रदेश सरकार ने 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी के पावन अवसर पर प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यह अवकाश निगोशिएबुल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट, 1881 (Negotiable Instruments Act, 1881) के तहत लागू रहेगा।
महानवमी पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को पूरे राज्य में सार्वजनिक छुट्टी रहेगी।
निगोशिएबुल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट के तहत अवकाश घोषित होने के कारण सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ बैंक व वित्तीय संस्थान भी बंद रहेंगे।
उत्तर प्रदेश शासन की 17 नवंबर 2025 की पूर्व अधिसूचना में संशोधन करते हुए 19 अक्टूबर को अवकाश जोड़ा गया है, जबकि 20 अक्टूबर को पूर्व घोषित विजयदशमी/महानवमी अवकाश यथावत रहेगा।
प्रमुख सचिव एस०वी०एस० रंगा राव के निर्देशानुसार यह आदेश राज्य के सभी विभागाध्यक्षों, उच्च न्यायालय, राजभवन, जिलाधिकारियों और भारतीय रिजर्व बैंक को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दिया गया है।