प्रदेश के शक्तिपीठों सहित देवी मंदिरों में देवी दर्शनों के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रदेश के मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में कल दूसरे दिन दोपहर तक कुल 78 हजार 656 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए, देर रात तक यह संख्या 1 लाख के लगभग पहुंची। वहीं उज्जैन के हरिसिद्धि देवी शक्तिपीठ, अनूपपुर जिले के अमरकंठक के कालमाधव शक्तिपीठ व शोणभद्र शक्तिपीठ, दतिया के पीतांबरा पीठ और सीहोर के सलकनपुर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है।
मैहर में नवरात्रि मेले का आयोजन किया जा रहा है। कल मेले की व्यवस्थाओं का आईजी गौरव राजपूत एवं डीआईजी हेमंत चौहान ने किया निरीक्षण। आईजी गौरव राजपूत ने बताया कि निर्धारित रोड मैप सहित सभी पॉइंट का निरीक्षण किया है। आपदा की स्थिति में व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। मेले में शाम को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर से आए कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से मां शारदा की महिमा का गुणगान किया।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में बढ़ते भक्तों की भीड़ के बारे में है, जहाँ मैहर के मां शारदा मंदिर में 1 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए आए हैं। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह धार्मिक उत्सवों के दौरान धार्मिक स्थल पर जनसमूह प्रबंधन और सुरक्षा के मुद्दों को उजागर करता है। आम जनता पर इसका असर यह है कि बड़े पैमाने पर भीड़ से होने वाली भीड़भाड़, ट्रैफिक जाम और आपातकालीन सेवाओं की मांग बढ़ सकती है, जिससे स्थानीय प्रशासन को बेहतर व्यवस्था और सुरक्षा उपाय अपनाने की आवश्यकता होगी।