राज्य

कल प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन और ग्रामोद्योग विकास प्रदर्शनी का होगा आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कल प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन और ग्रामोद्योग विकास प्रदर्शनी का होगा आयोजन

रायपुर, 1 अक्टूबर 2026

कल दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है। इस अवसर पर रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन और ग्रामोद्योग विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामोद्योग और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव करेंगे। इस अवसर पर राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक और खादी तथा ग्रामोद्योग से जुड़े विभिन्न संस्थानों और संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा कल से अगले साल इकतीस मार्च तक खादी वस्त्रों की खरीदी पर पच्चीस प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। इस अवसर पर “सेल्फी विद खादी” अभियान का भी शुभारंभ किया जाएगा। प्रदर्शनी में खादी और ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पादों, गतिविधियों और ग्रामीण उद्यमिता की संभावनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।