प्रदेश के 9 टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में 3 माह बाद शुरू हुईं पर्यटन गतिविधियां
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आज से शुरू हुई पर्यटन गतिविधियां में मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व में ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा, गगन नारंग और इलावेनिल वेलारेवीन ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सुबह करीब 6 बजे से पर्यटकों ने ताला, मगधी और खितौली जोन में जंगल भ्रमण किया।
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पहले दिन सभी 20 जिप्सियां फुल रहीं और लगभग 150 से अधिक पर्यटक पहुंचे। पहले दिन ऐसी ही स्थिति अन्य टाइगर रिजर्व में देखने को मिली। कोर एरिया में सफारी शुरू होने से स्थानीय गाइड, वाहन संचालकों और पर्यटन से जुड़े अन्य लोगों में भी रोजगार को लेकर उत्साह है। नए पर्यटन सीजन के शुरू होने से स्थानीय स्तर पर पर्यटन गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।
वहीं सफारी शुरू होने से पहले पार्क प्रबंधनों ने सेंटर प्वाइंट की सड़कों समेत पर्यटकों से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया था। इस बार सफारी की शुरुआत जंगली हाथियों के मूवमेंट के बीच हुई है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए गाइड और वाहन चालकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
कान्हा टाइगर रिजर्व में बफर जोन की उप निदेशक अमिथा के बी ने पर्यटन सत्र की शुरूआत पर कहा कि आप जैसे जानते हैं कि तीन महीने के लिए टाइगर रिजर्व बंद रहता है, मतलब कोर का टूरिज़्म बंद रहता है क्योंकि बारिश का सीजन रहता है, तो तीन महीने बाद खुला है। हमने पूरी तैयारी की है, रास्ते बारिश में काफी खराब हो जाते हैं, उसको ठीक करवाया।
हमने स्टेकहोल्डर्स के साथ मीटिंग की। टूरिस्ट गाइड्स जो गाड़ी को ऑपरेट करते हैं, इन सब से हम मीटिंग करके टूरिज़्म सीजन स्टार्ट कर रहे हैं।