प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 306 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय स्वीकृति
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
24 सितम्बर 2026, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सड़क अवसंरचना, पर्यटन विकास, बाढ़ सुरक्षा सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए 306 करोड़ रुपये से अधिक की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृतियां दी हैं। इनमें केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के तहत नौ कार्य भी शामिल हैं। इन कार्यों के लिए पहली किश्त के रूप में 115 करोड़ 36 लाख रुपये जारी किए जाएंगे।
बद्रीनाथ धाम में रिवर फ्रंट विकास कार्य की संशोधित लागत को भी मंजूरी दी गई है। इसके लिए चालू वित्तीय वर्ष में पर्यटन अवस्थापना मद से धनराशि स्वीकृत की जाएगी।
मानसून अवधि में बाढ़ सुरक्षा, क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण और अन्य बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों के लिए पिथौरागढ़, चमोली, देहरादून, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल की छह योजनाओं को स्वीकृति दी गई है।
इसके अलावा अल्मोड़ा के सल्ट में शक्तिपीठ भौनादेवी मंदिर और जागेश्वर के चलनीछीना में घटीका मंदिर के सौंदर्यीकरण को भी मंजूरी मिली है।