आज से प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम होगा आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 25 सितंबर 2026
‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के तहत महिला और बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में आज से ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पहले दिन आज रायपुर शहरी क्षेत्र, बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर में कार्यक्रम होंगे। इसके बाद निर्धारित तिथियों के अनुसार छह अक्टूबर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रत्येक केंद्र में निर्धारित तिथि पर सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजन होगा। कार्यक्रम में ‘मेरी पौष्टिक थाली’ और पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और बच्चों की खेल गतिविधियां होंगी। घर-घर मुनगा, हर घर मुनगा’ के संदेश के साथ पौधरोपण भी किया जाएगा।