देश

प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना

रायपुर, 20 अगस्त 2026 मौसम विभाग ने आज से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी झारखंड और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम बिहार के ऊपर एक अवदाब बना हुआ है। इसके असर से अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं कोरबा जिले में स्थित मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में पानी की आवक कम होने से जल स्तर में गिरावट दर्ज की गई है। स्थिति को देखते हुए, बांध के दो गेट बंद कर दिए गए हैं। अब कुल सात जलद्वारों के माध्यम से अतिरिक्त पानी की निकासी की जा रही है।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।