देश

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में यूपी ने रचा नया कीर्तिमान,पीएम आवास शहरी में उप्र को मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में यूपी ने रचा नया कीर्तिमान,पीएम आवास शहरी में उप्र को मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

विश्व पर्यावास दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थी आधारित आवास निर्माण (BLC) घटक में स्वीकृत आवासों के सापेक्ष सर्वाधिक आवास पूर्ण करने के लिए प्रथम पुरस्कार तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के सापेक्ष सर्वाधिक प्रतिशत आवासों की ग्राउंडिंग के लिए तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

दोनों पुरस्कार केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री तोखन साहू द्वारा प्रदान किए गए।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों तथा नगर विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने का जो संकल्प लिया है, उसे उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जा रहा है।

प्रधानमंत्री के विजन और मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से मिले।श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी केवल आवास उपलब्ध कराने की योजना नहीं है, बल्कि यह शहरी गरीब और वंचित परिवारों के जीवन में स्थायित्व, सुरक्षा और सम्मान लाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावास दिवस पर उत्तर प्रदेश को मिले दोनों राष्ट्रीय पुरस्कार इस बात का प्रमाण हैं कि प्रधानमंत्री के ‘सभी के लिए आवास’ के संकल्प को प्रदेश में पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों में सूडा सहित नगर विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, नगरीय निकायों और योजना के क्रियान्वयन से जुड़े सभी कार्मिकों का सामूहिक योगदान है।

पुरस्कार वितरण समारोह में दोनों पुरस्कार उत्तर प्रदेश की ओर से राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) के निदेशक महेन्द्र बहादुर सिंह ने ग्रहण किए। इस अवसर पर केंद्र सरकार के शहरी विकास विभाग के सचिव सत्येंद्र सिंह, डी. तारा तथा संयुक्त सचिव कुमार रविकान्त सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश प्रतिनिधिमंडल में वित्त नियंत्रक रजनीकान्त वर्मा और कार्यक्रम अधिकारी श्री अतुल सिंह चौहान मौजूद रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY‑Urban) भारत सरकार की एक योजना है, जिसका उद्देश्य शहरी गरीबों के लिए सस्ती और स्वच्छ आवास मुहैया कराना है। इस योजना के तहत लाभार्थी आधारित आवास निर्माण (BLC) घटक में स्वीकृत आवासों की संख्या बढ़ाई जाती है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि उत्तर प्रदेश ने इस योजना के अंतर्गत सबसे अधिक स्वीकृत आवासों को पूरा करके दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि योजना का कार्यान्वयन प्रभावी रूप से हो रहा है। सामान्य जनता पर इसका असर यह है कि शहरी गरीबों को

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।