प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में उमरिया को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान, कलेक्टर राखी सहाय सम्मानित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
78.1 के कंपोजिट स्कोर के साथ उमरिया ने हासिल की उपलब्धि; केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर किया सम्मानित।
उमरिया, 14: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल उमरिया जिले ने पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर राखी सहाय को नई दिल्ली के एन.ए.एस.सी कॉम्प्लेक्स में आयोजित समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रशस्ति पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
कलेक्टर राखी सहाय के अनुसार, उमरिया जिले ने 78.1 के कंपोजिट स्कोर के साथ यह उपलब्धि हासिल की है। योजना के तहत जिले में कृषि उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। कृषि, उद्यानिकी, पशु-पालन, मत्स्य पालन और ग्रामीण विकास सहित संबंधित विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र योजना के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मिलकर कार्य कर रहे हैं।
----------------