प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे ने दिव्यांगजनों के बीच मनाया सेवा दिवस
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी खरगोन जिला अध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे ने भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र स्थित संभव दिव्यांगजन निराश्रित आश्रम पहुंचकर सेवा कार्य किया। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आश्रम में निवासरत दिव्यांगजनों एवं निराश्रितजनों के बीच फल वितरित किए।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे ने आश्रम में रहने वाले दिव्यांगजनों एवं निराश्रितजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाते हुए उन्होंने सभी को फल वितरित किए।
कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री दुलीचंद बाके, भीकनगांव मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तवर, टवेलराम नायक, सेवरिधाम मंडल अध्यक्ष सेवकराम बिरला, भीकनगांव की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपक ठाकुर, भाजपा नेता नन्नू लाड़, चंद्रकिशोर गोयल सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।