राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी ने स्पेस स्टार्टअप्स के CEO और फाउंडर्स से बातचीत की

लेखक: DD Ahmedabad अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

DATE- 21 aUGUST 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को सेवा तीर्थ में 20 स्पेस स्टार्टअप्स के CEO और फाउंडर्स के साथ बातचीत की। इस बातचीत में स्पेस सेक्टर की प्रमुख कंपनियों के CEO शामिल हुए।

पीएम मोदी के साथ बातचीत के दौरान, उन्होंने भारत के निजी अंतरिक्ष उद्योग द्वारा की जा रही तीव्र प्रगति पर प्रकाश डाला और इस सेक्टर के भविष्य के लिए अपना विजन साझा किया। प्रधानमंत्री कार्यालय (सेवा तीर्थ) ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।

इसमें रॉकेट और रियूजेबल सेमी-क्रायोजेनिक लॉन्च व्हीकल, एवियोनिक्स, सैटेलाइट, एडवांस प्रोपल्शन सिस्टम, स्पेस और डिफेंस इंटेलिजेंस, स्पेस मलबा हटाने, AI-पावर्ड हाइपरलोकल मौसम और जलवायु इंटेलिजेंस जैसे विविध क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनियों ने हिस्सा लिया।

इन कंपनियों के सीईओ ने बताया कि उन्होंने देश में ही अपनी क्षमताएं और ज़रूरी टेक्नोलॉजी विकसित करने में काफी समय और मेहनत की है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मिले सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने सरकार से मिलने वाले मज़बूत समर्थन और इंडस्ट्री के भीतर आपसी सहयोग पर भी ज़ोर दिया।

उन्होंने बताया कि उनकी टीमें बहुत प्रेरित हैं और स्पेस सेक्टर में बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूरे संकल्प के साथ काम कर रही हैं।

D
DD Ahmedabad

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।