प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण को किया याद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 11, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 सितंबर 1893 को शिकागो में दिए गए स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण को याद किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के मनमोहक भाषण ने भारत की सभ्यतागत मूल्यों की झलक पेश की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनके प्रेरणादायक शब्द आज भी पूरी दुनिया में गूंजते हैं।प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;“11 सितंबर 1893, शिकागो।स्वामी विवेकानंद के मनमोहक भाषण ने भारत की सभ्यतागत मूल्यों की झलक पेश की।उनके प्रेरणादायक शब्द आज भी पूरी दुनिया में गूंजते हैं।https://belurmath.org/swami-vivekananda-speeches-at-the-parliament-of-religions-chicago-1893/ “
कैप्शन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक्स पर पोस्ट
स्रोत: PIB