प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की ली थी शपथ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, धनबाद के जगजीवन नगर में 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित, 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार ली थी सीएम पद की शपथ, 'सेवा संकल्प अभियान' के समापन चरण में निकाली गई मशाल यात्रा।
Short Headline: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की ली थी शपथ
पीएम मोदी जनसेवा, धनबाद, शरद
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे धनबाद के जगजीवन नगर में 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित
7 अक्टूबर 2001 को पहली बार ली थी सीएम पद की शपथ
'सेवा संकल्प अभियान' के समापन चरण में निकाली गई मशाल यात्रा
एंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में 'सेवा ज्योति यात्रा' का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में धनबाद के जगजीवन नगर में 'सेवा ज्योति यात्रा' का आयोजन किया गया।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 01. धनबाद के जगजीवन नगर में आयोजित इस 'सेवा ज्योति यात्रा' में कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में सांसद ढुल्लू महतो ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन त्याग, सुशासन और राष्ट्र-प्रथम की भावना का अनुपम उदाहरण है।
बाइट: ढुल्लू महतो, सांसद, धनबाद
वीओ 02. पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में जलती मशालें और तिरंगा लेकर मशाल जुलूस तथा बाइक रैली निकाली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।
बाइट: राज सिन्हा, विधायक, धनबाद
अंतिम वीओ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सफल प्रशासनिक और राजनीतिक सफर को समर्पित यह 'सेवा ज्योति यात्रा' न केवल धनबाद के भाजपा कार्यकर्ताओं में नया ऊर्जा का संचार कर रही है, बल्कि 'सेवा ही संगठन' के मूल मंत्र को भी मजबूत बना रही है।
धनबाद से शरद चंद्र की रिपोर्ट।