प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है : मुख्यमंत्री डॉ यादव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। सरकारी विद्यालयों में भी सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। विद्यार्थियों को स्कूटी, लैपटॉप, गणवेश और पुस्तकें जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ शिक्षकों के हित में भी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस सेवा के संकल्प को साकार करते हुए मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विकास को विरासत से जोड़कर आगे बढ़ाया है। कई सालों तक ब्रिटिश काल में बने भवन में हमारी संसद चलती रही। लेकिन अब हमारी संसद का नया भवन ऐसा बना है, जिसमें भारतीयता के दर्शन होते हैं।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लोकतंत्र को गौरवान्वित करते हुए सार्वजनिक जीवन जिया है। यह गर्व का विषय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति भी हमारी चुनाव प्रक्रिया की तारीफ करते हुए उसे अपनाने की मंशा जताते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी की छवि वैश्विक नेताओं के बीच विशिष्ट दिखती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं।
इस उपलब्धि पर सेवा संकल्प अभियान-2026 में पूरा देश एक साथ खड़ा है।