प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को ‘मन की बात’ में विचार साझा करेंगे
NEWS
रायपुर, 28 अगस्त 2026 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को सुबह 11 बजे आकाशवाणी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश और विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 137वीं कडी होगी। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी चैनलों, आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर किया जाएगा।
साथ ही, आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण भी होगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी क्षेत्रीय भाषाओं में भी कार्यक्रम का प्रसारण करेगा।