राजनीति

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस पर भव्य अट्टापू फूलों की रंगोली से दी शुभकामनाएं

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस पर भव्य अट्टापू फूलों की रंगोली से दी शुभकामनाएं

भोपाल, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर आज हुज़ूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रमेश्वर शर्मा जी के कार्यालय परिसर में भव्य अट्टापू (पुष्प कालीन / अट्टापूकलम) तैयार कर प्रधानमंत्री जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

केरल की पारंपरिक ओणम परंपरा के अनुसार बनाई गई इस आकर्षक फूलों की रंगोली ने सभी का मन मोह लिया। भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम के बावजूद टीम ने पूरे समर्पण, उत्साह और कलात्मकता के साथ इस भव्य पुष्प कालीन को तैयार किया।

इस अवसर पर श्री रमेश्वर शर्मा जी से उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट की गई। उन्होंने अट्टापू की भव्यता, रचनात्मकता, रंग संयोजन और बारीक कारीगरी की मुक्त कंठ से सराहना की। साथ ही चुनौतीपूर्ण मौसम के बावजूद इसे सफलतापूर्वक और समय पर पूरा करने के लिए पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।