प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत हस्तशिल्पियों को उपलब्ध कराई जा रही है ऑनलाइन प्लेटफॉर्म सुविधा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 16,कुल्लू (हिमाचल प्रदेश): प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत हिमाचल के हस्तशिल्पियों और कारीगरों को अपने उत्पाद बेचने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैl लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय ने हस्त निर्मित उत्पादों को देसी विदेशी बाज़ारों तक पहुंचाने की दिशा में पहल की है l इस सुविधा के चलते कुल्लू जिला के बुनकरों व् हस्तशिल्पियों को भी लाभ मिल रहा है l प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के हिमाचल प्रभारी एके गौतम के अनुसार योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और हस्तशिल्पियों को आधुनिक बाजार से जोड़ना है l ऑनलाइन बिक्री की सुविधा मिलने से हिमाचल के हस्त निर्मित उत्पादों को देश के विभिन्न हिस्सों में खरीददार मिल सकेंगे तथा वे विदेशी बाजारों में भी निर्यात कर सकेंगे l मंत्रालय ने देश भर में ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से घर द्वार तक सामान पहुंचाने वाली नामी कंपनियों से समझौता किया हैl एमएसएमई मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत हस्तशिल्पियों को चिन्हित कर पंजीकृत किया जा रहा है तथा इनके द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक और हस्त निर्मित उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि कारीगरों को देशभर में ग्राहक मिल सके और उनकी आय में बढ़ोतरी हो l
💡 पृष्ठभूमि (Background)
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के हस्तशिल्पियों और कारीगरों को ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध कराया जा रहा है। यह पहल लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों को घरेलू और विदेशी बाज़ारों तक पहुँचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस सुविधा से कुल्लू जिले के बुनकरों व हस्तशिल्पियों को अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुँचाने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी आय में स्थिरता आएगी। आम जनता को बेहतर गुणवत्ता के पारंपरिक उत्पाद कम कीमत पर मिलेंगे और क्षेत्रीय संस्कृत