प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मातृत्व का दौर हर महिला के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। इस दौरान मां और बच्चे के स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसे में आर्थिक सहायता परिवारों के लिए बड़ी मदद बन सकती है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना इसी उद्देश्य से संचालित की जा रही है। बुरहानपुर जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को योजना की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों के आवेदन भी भरवाए जा रहे हैं। देखिए यह ग्राउंड रिपोर्ट।
वीओ-1 बुरहानपुर जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के जरिए गर्भवती और धात्री महिलाओं को आर्थिक संबल देने का प्रयास किया जा रहा है। योजना के तहत निर्धारित पात्रता के अनुसार महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसका उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और बच्चों की बेहतर देखभाल को बढ़ावा देना है। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं को योजना के बारे में जानकारी दी जा रही है और पात्र महिलाओं के आवेदन भी भरे जा रहे हैं।
बाइट- शफक खान, सेक्टर सुपरवाइजर, बुरहानपुर
बाइट- नंदिनी, हितग्राही, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
बाइट रजनी प्रजापति, हितग्राही, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
बाइट शहनाज बानो, हितग्राही, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
---------- वीओ-2 योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता मातृत्व के दौरान जरूरी खर्चों में सहारा बन रही है। हितग्राहियों के मुताबिक, इस राशि का उपयोग बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और स्वयं की देखभाल में किया जा सकता है। योजना से जुड़ी महिलाएं इसे कठिन समय में मददगार मानती हैं। मातृत्व के इस महत्वपूर्ण दौर में सही पोषण और स्वास्थ्य देखभाल मां और बच्चे, दोनों के लिए जरूरी है। योजना की अन्य हितग्राही महिलाएं भी आर्थिक सहायता मिलने से राहत और आत्मविश्वास मिलने की बात कहती हैं।
------- बाइट-गुलनाज शाकीर, हितग्राही, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
बाइट- फरहाना बानो, हितग्राही, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
बाइट तबस्सुम बानो, हितग्राही, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
बाइट शाजिया परवीन, हितग्राही, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
-------- वीओ फायनल प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य मातृत्व के दौरान महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देना है। केंद्र सरकार की इस पहल से समाज के आखिरी छोर पर खड़ी महिलाओं को निश्चित ही आर्थिक संबल मिला है। बुरहानपुर से मनीष गुप्ता के साथ ब्यूरो रिपोर्ट डीडी न्यूज भोपाल।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल
बुरहानपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता शिविर
पात्र महिलाओं के आवेदन भरवाकर योजना से जोड़ने का प्रयास
आर्थिक सहायता से मां और बच्चे के पोषण में मदद
💡 पृष्ठभूमि (Background)
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहायता देने वाली एक सरकारी पहल है। इस योजना का उद्देश्य गर्भधारण, प्रसव और प्रसवोत्तर अवधि में माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल को बेहतर बनाना है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि मातृत्व के समय में आर्थिक दबाव अक्सर परिवारों के लिए चुनौती बन जाता है, और इस सहायता से महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं और पोषण सप्लीमेंट्स तक पहुँच आसान हो जाती है। आम जनता पर इसका असर यह होगा कि माताओं का स्वास्थ्य सुधरेगा, शिशुओं की मृत्यु द