देश

प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त के तहत 19 हजार करोड़ रुपये जारी किए

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
प्रधानमंत्री  मोदी ने पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त के तहत 19 हजार करोड़ रुपये जारी किए

रायपुर 30 अक्टूबर 2026

श्री मोदी ने पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त के तहत 19 हजार करोड़ रुपये जारी किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि से लगभग साढ़े चार लाख करोड़ रुपये सीधे छोटे किसानों के खातों में हस्तांतरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने छोटे किसानों का ध्यान रखा है और पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से उन्हें सहायता प्रदान की है।

आज करीब 10 करोड किसानों के खातों में 18 हजार करोड रूपये से अधिक की राशि भेजी गई है। गुजरात के 50 लाख से अधिक किसानों को भी इसका लाभ मिला है। इनके खातों में एक हजार करोड रूपये से अधिक जमा हुए है। यहां बनासकांठा के लाखों किसान परिवारों के खाते में भी करीब 50 करोड रूपये पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य – एमएसपी का वादा पूरा किया है।

यह हमारी सरकार है जिसने एमएसपी का वायदा पूरा किया है। पिछले 12 वर्षो में गेहूं और धान किसानों को एमएसपी के रूप में 24 लाख करोड रूपये खाते में गया हैं।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम‑किसान योजना की 24वीं किस्त के तहत 19 हजार करोड़ रुपये जारी करके छोटे किसानों को सीधे सहायता पहुँचाई। यह योजना किसानों के लिए एक वित्तीय सुरक्षा जाल के रूप में काम करती है, जिससे उन्हें ऋण मुक्ति, उत्पादन लागत में कटौती और आय में स्थिरता मिलती है। इस कदम का महत्व इसलिए है क्योंकि यह कृषि क्षेत्र की आर्थिक चुनौतियों को कम करने और ग्रामीण रोजगार को सुदृढ़ करने में मदद करता है। आम जनता के लिए इसका असर यह है कि छोटे किसान अपनी कृषि गतिविधियों को बेहतर बना सकेंगे, जिससे खाद्य

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।