प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला दहन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी का पुतला दहन, सांसद ढुल्लू महतो ने कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना।
Short Headline: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला दहन
27 अक्टूबर, धनबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने धनबाद में विरोध प्रदर्शन किया। रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान धनबाद के सांसद ढुलू महतो के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया। भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष से अपने बयान के लिए माफी मांगने की मांग की।
इस दौरान सांसद ढुलू महतो ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी निंदनीय है और कांग्रेस अध्यक्ष को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। सांसद ने यह भी दावा किया कि आने वाले समय में देश कांग्रेस मुक्त होगा। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
बाइट- ढुल्लू महतो, सांसद