प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एआई के बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रहा है: शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एआई के बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रहा है। इसके साथ ही, एक करोड़ युवाओं को एआई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही चार एआई उत्कृष्टता केंद्रों के माध्यम से अनुसंधान को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। श्री जोशी ने ‘एआई युग के लिए भारत के स्नातकों को तैयार करना’ शीर्षक से लिखे अपने लेख में कहा कि उच्च शिक्षा व्यवस्था को एआई के अनुरूप ढालने की जरूरत है।
इसके लिए रटकर याद करने के बजाय सकारात्मक सोच, समस्या समाधान और व्यावहारिक कौशल पर जोर देना होगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों की संख्या साढ़े चार करोड़ से अधिक है। वर्ष 2030 तक भारत में सौ करोड़ से अधिक लोग कामकाजी उम्र के होंगे। ऐसे में, देश के युवाओं को एआई आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना राष्ट्रीय प्राथमिकता है।