राज्य

प्रदुषण रोकने के लिए NHAI का विशेष अभियान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
प्रदुषण रोकने के लिए NHAI का विशेष अभियान

अक्टूबर 22, नई दिल्ली: सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत करीब 60 पानी के टैंकर और स्प्रिंकलर, 14 एंटी-स्मॉग गन, 23 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें, दो ट्रैक्टर-माउंटेड बूमर और 900 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

दिल्ली-NCR में राष्ट्रीय राजमार्गों के 157 किलोमीटर हिस्से पर 13 अतिरिक्त रोड स्वीपिंग मशीनें भी काम कर रही हैं। NHAI के सदस्य (तकनीकी) आलोक दीपांकर ने अधिकारियों को नियमित पानी का छिड़काव, सड़कों की सफाई और प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 में NCR में 9.80 लाख पौधे लगाए गए, जबकि दिल्ली के लैंडफिल स्थलों से निकले 13.58 लाख टन निष्क्रिय कचरे का इस्तेमाल सड़क निर्माण में किया गया है।

फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।