देश

प्रगनानंदा ने रचा इतिहास, ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय बने

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

अगस्त 28, नई दिल्ली: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रगनानंदा ने इतिहास रच दिया है। वह ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। प्रगनानंदा ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में मौजूदा चैंपियन फैबियानो कारुआना को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। फाइनल के आखिरी दिन प्रगनानंदा कारुआना से छह अंक पीछे चल रहे थे।

क्लासिकल गेम्स के बाद वह 3-9 से पिछड़ रहे थे। लेकिन रैपिड सेक्शन में उन्होंने जोरदार वापसी की और दोनों गेम जीतकर स्कोर 11-9 कर दिया। इसके बाद मुकाबला ब्लिट्ज गेम्स में पहुंचा। पहला ब्लिट्ज गेम ड्रॉ रहा, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने जीत के मौके गंवाए।

दूसरे ब्लिट्ज गेम में कारुआना ने जीत दर्ज कर स्कोर 12-12 से बराबर कर दिया। मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया, लेकिन प्रगनानंदा ने धैर्य बनाए रखा और ऐतिहासिक खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ प्रगनानंदा को 2 लाख अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि मिलेगी और अगले साल के ग्रैंड चेस टूर में उनकी जगह भी पक्की हो गई है।

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।