अपराध

प्रमोद राजभर हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार:गाजीपुर में पुलिस ने घटना में प्रयोग बांस की लाठी बरामद की

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
प्रमोद राजभर हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार:गाजीपुर में पुलिस ने घटना में प्रयोग बांस की लाठी बरामद की

गाजीपुर के बरेसर थाना क्षेत्र में चर्चित प्रमोद राजभर हत्याकांड में पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त बांस की लाठी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी मु0अ0सं0 169/26, धारा 103(1) BNS के तहत की गई है।

गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिसमें हत्या के पीछे की वजह और वारदात में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। परिजनों के मुताबिक, प्रमोद राजभर शुक्रवार शाम करीब 8 बजे जहूराबाद बाजार से सामान लेकर घर लौटे थे। सामान रखने के बाद रात करीब 9 बजे वह नहर की तरफ टहलने के लिए निकले।

काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। रात करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर फोन किया गया, लेकिन वह बंद मिला। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान प्रमोद का शव उनके घर से करीब 200 मीटर दूर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

इस मामले में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी गाजीपुर, एएसपी ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के निर्देशन में बरेसर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक बांस की लाठी बरामद की है। पुलिस अब बरामदगी और आरोपियों के बयानों के आधार पर घटना की पूरी कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है।

अब पुलिस खंगाल रही हत्या की वजह चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का फोकस हत्या के कारण और वारदात से पहले की पूरी गतिविधियों पर है। पुलिस यह पता लगा रही है कि प्रमोद और आरोपियों के बीच क्या विवाद था, घटना की योजना कैसे बनी और चारों की वारदात में क्या भूमिका रही।

पुलिस की कार्रवाई जारी बरेसर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी सामने लाया जा रहा है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।