प्रशांत भूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
04 नवंबर, नई दिल्ली: वरिष्ठ अधिवक्ता और एक्टिविस्ट प्रशांत भूषण की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली पुलिस ने रूस के विदेश मंत्री के नाम पर सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित डॉक्टर्ड वीडियो को लेकर वकील प्रशांत भूषण के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि इस वीडियो के जरिए भारत के खिलाफ भ्रामक और भड़काऊ सामग्री प्रसारित की गई।
इस मामले में स्पेशल सेल की IFSO यूनिट ने केस दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 3 नवंबर 2026 को साइबर पेट्रोलिंग के दौरान इस मामले की जानकारी सामने आई. पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया हैंडल @thequotesnews ने दावा किया था कि प्रशांत भूषण के हैंडल @pbhushan1 से रूस के विदेश मंत्री का भारत विरोधी कथित डॉक्टर्ड वीडियो शेयर किया गया है।
दिल्ली पुलिस ने FIR नंबर 263/26 दर्ज की है। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 336(4), 353(1)(c), 356 और 340(2) लगाई गई हैं। इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम यानी IT Act की धारा 66C के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि, वीडियो के जरिए भ्रामक, मानहानिकारक और भड़काऊ सामग्री फैलाने गई है।
इससे सार्वजनिक उपद्रव और अफवाहें फैलने की आशंका जताई गई है। फाइल फोटो