राजनीति

'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के बीच हुए बड़े हादसे पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी दुख जताया है.

इस हादसे में अबतक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. राहुल गांंधी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की ख़बर बेहद दुखद है.

इस हादसे में कई लोगों की जान जाने और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की सूचना है. राहुल गांधी ने लिखा, "मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं."

राहुल गांधी ने की निष्पक्ष जांच की मांग

राहुल गांधी ने कहा कि प्रशासन से अपील है कि सभी घायलों को तुरंत बेहतर इलाज मिले और इस हादसे की निष्पक्ष जांच हो ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी न दोहराई जाए.

राहुल गांधी ने कहा कि मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे राहत कार्य में हर संभव मदद करें.

उत्तरी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा पंडाल में हुए इस हादसे के बाद चोरबागान पूजा समिति के जनरल सेक्रेटरी और पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया. वहीं, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की ख़बर बेहद दुखद है। इस हादसे में कई लोगों की जान जाने और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की सूचना है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। प्रशासन से अपील है कि सभी घायलों को तुरंत बेहतर इलाज मिले, और इस हादसे की निष्पक्ष जाँच हो ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी न दोहराई जाए। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि वे राहत कार्य में हर संभव मदद करें।

Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 17, 2026

</p

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।