देश

प्रति बूंद अधिक फसल योजना के अंतर्गत 115 लाख हैक्टेयर कृषि भूमि लघु सिंचाई प्रणाली में शामिल

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

रायपुर, 30 अगस्त 2026 सरकार ने कहा है कि इस वर्ष जुलाई तक प्रति बूंद अधिक फसल योजना के अंतर्गत 115 लाख हैक्टेयर कृषि भूमि को लघु सिंचाई प्रणाली में लाया गया है। इस योजना का उद्देश्य खेत स्तर पर पानी के प्रयोग में दक्षता लाना और उसमें सुधार करना है। यह योजना जनवरी 2006 में केंद्र सरकार ने लघु सिंचाई के लिए शुरू की थी।

वर्ष 2015-16 से 2021-22 तक इसका आधिकारिक नाम प्रति बूंद अधिक फसल किया गया और इसे प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के प्रमुख घटक के रूप में लागू किया गया। योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार पांच हैक्टेयर तक लाभार्थी को लघु सिंचाई प्रणाली लगाने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है।

छोटे और सीमान्त किसानों को 55 प्रतिशत और अन्य किसानों 45 प्रतिशत तक वित्तीय सहायता मिलती है। केंद्र सरकार ने पिछले तीन सालों में 8 हजार 123 करोड़ रुपये से अधिक की राशि इस योजना में जारी की है।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।