प्रतिभाशाली बच्चो को मंच प्रदान कर रही संस्था: अजय सोलंकी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
समापन समारोह में विधायक अजय सोलंकी पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि
सितंबर 19, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित सिरमौर उत्सव का समापन हो गया। समापन समारोह में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक कमल खान ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
स्टेपको संस्था की ओर से आयोजित सिरमौर उत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उत्सव में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अलग-अलग प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को समापन समारोह में विधायक द्वारा सम्मानित किया गया।
इस दौरान बॉडी बिल्डिंग और वेट लिफ्टिंग जैसी प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया गया। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला और हुनर दिखाने के लिए मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि स्टेपको संस्था लंबे समय से प्रतिभाशाली बच्चों और युवाओं को मंच प्रदान करने का कार्य कर रही है।