देश

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की तैयारी

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की तैयारी

अगस्त 19, नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के क्रियान्वयन की तैयारियों की समीक्षा की। इस सिलसिले में उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में देशभर के विद्यार्थियों के लिए एक मजबूत राष्ट्रीय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म विकसित करने पर जोर दिया गया। प्रस्तावित प्लेटफॉर्म के जरिए छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की योजना पर चर्चा हुई।

बैठक में प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्थित तैयारी के लिए छात्रों को आसानी से सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। (स्रोत- @JoshiPralhad)

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।