प्रवासन समझौते से युवाओं के लिए स्विट्जरलैंड में खुलेंगे नए अवसर: पीएम मोदी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 05, नई दिल्ली: भारत-स्विट्जरलैंड के बीच कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समझौतों को लेकर सहमति बनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पार्मेलॉ की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच प्रवासन, परिवहन तकनीक जैसे मुद्दों पर समझौता ज्ञापनों का आदान प्रदान हुआ। इसके साथ ही विज्ञान और तकनीक से जुड़े विषयों पर आशय पत्र का भी आदान प्रदान किया गया।
दोनों देशों ने नवाचार और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों की मित्रता को सदियों पुरानी बताया। उन्होंने कहा कि भारत और स्विटजरलैंड ने निवेश को और सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले किए हैं।
प्रधानमंत्री ने लोगों के बीच आदान प्रदान को साझेदारी की बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि आज प्रवासन के क्षेत्र में हुए समझौते से युवाओं के लिए स्विट्ज़रलैंड में कई नए अवसर खुलेंगे।
बाइट: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(वीडियो कैप्शन: भारत-स्विट्जरलैंड के बीच कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समझौतों को लेकर सहमति बनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पार्मेलॉ की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच प्रवासन, परिवहन तकनीक जैसे मुद्दों पर समझौता ज्ञापनों का आदान प्रदान हुआ।)