प्रयागराज में बारिश के बाद कई मुहल्ले जलमग्न

प्रयागराज में पिछले दो दिन से लगातार हुई तेज बारिश के बाद कई मोहल्ले जलमग्न हो गए है। जलमग्न मोहल्लों में हुई भारी बारिश के बाद जल निकासी का कार्य तेज कर दिया गया है। मंडलायुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर शीघ्र जलनिकासी के दिए निर्देश।
वहीं मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने नगर आयुक्त श्री साई तेजा और संबंधित अधिकारियों के साथ जॉर्ज टाउन, टैगोर टाउन, संगम पेट्रोल पंप एवं आसपास के अन्य प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जलनिकासी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अतिरिक्त पंप लगाकर जलनिकासी में और तेजी लाने के निर्देश दिए साथ ही
जहां पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है, वहां जल निगम को पानी के टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मंडलायुक्त ने आवश्यकतानुसार संसाधन तत्काल उपलब्ध कराते हुए जलभराव की स्थिति को शीघ्र सामान्य करने तथा जनपदवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।