प्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट:5 की मौत, 15 फंसे; आसपास के 7 घर जमींदोज; चारपाई में घायलों को लेकर भागे लोग
यूपी में प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इससे 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हैं। करीब 15 लोग अंदर फंसे हैं। पुलिस के मुताबिक विस्फोट से पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई। 50 मीटर के दायरे में आसपास के 5 से 7 मकान भी टूट गए हैं।
पुलिस और एयरफोर्स की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। हादसा दोपहर साढ़े 12 बजे कौशांबी जिले के मोहम्मदपुर गांव में हुआ। यह गांव प्रयागराज बॉर्डर पर है। यहां से मनौरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन डेढ़ किमी है। हादसे के वक्त फैक्ट्री में 25 मजदूर काम कर रहे थे। आसपास के घरों के कुछ लोग भी घायल हुए हैं।
धमाके की आवाज 2 किमी दूर तक सुनाई दी। कुछ ही देर में धुएं का गुबार चारों तरफ छा गया। विस्फोट के बाद पटाखों के चलते लगातार धमाके होते रहे। हादसे के वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें ग्रामीण झुलसे लोगों को चारपाई पर लेकर भागते नजर आ रहे हैं। अफसरों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
हादसे की तस्वीरें देखिए- पटाखा फैक्ट्री से विस्फोट से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar