खेल

प्रयागराज की खिलाड़ियों का एथलेटिक्स में दबदबा:राज्य स्तरीय महिला प्रतियोगिता का समापन, बैडमिंटन में अयोध्या की कीर्ति चैंपियन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
प्रयागराज की खिलाड़ियों का एथलेटिक्स में दबदबा:राज्य स्तरीय महिला प्रतियोगिता का समापन, बैडमिंटन में अयोध्या की कीर्ति चैंपियन

प्रयागराज में दो दिन से चल रही राज्य स्तरीय महिला एथलेटिक्स और बैडमिंटन प्रतियोगिता बुधवार को खत्म हो गई। खेल निदेशालय ने इसका आयोजन मदन मोहन मालवीय स्टेडियम और अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया था। एथलेटिक्स के मुकाबलों में प्रयागराज की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। समापन समारोह में सीडीओ हर्षिका सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को इनाम दिए।

प्रतियोगिता में जैवलिन थ्रो में प्रयागराज की जानवी सिंह ने पहला स्थान पाया। वहीं, बैडमिंटन सिंगल्स में अयोध्या मंडल की कीर्ति सिंह चैंपियन बनीं। एथलेटिक्स के नतीजों के मुताबिक, जैवलिन थ्रो में प्रयागराज की जानवी सिंह पहले, बस्ती की काजल दूसरे और लखनऊ की दीपा तीसरे नंबर पर रहीं। 3000 मीटर दौड़ में अयोध्या की सुष्मिता यादव ने बाजी मारी, जबकि वाराणसी की आरती यादव दूसरे और बस्ती की अनुष्का सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।

हाई जंप में वाराणसी की अंकिता प्रजापति पहले, गुंजन यादव दूसरे और अयोध्या की मेहिनी तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर हर्डल में वाराणसी की वंदना ने पहला, सहारनपुर की मधु ने दूसरा और चित्रकूट की पूनम विश्वकर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में प्रयागराज की श्रेया यादव पहले, बस्ती की ज्योति गुप्ता दूसरे और प्रयागराज की गीता यादव तीसरे नंबर पर रहीं।

डिस्कस थ्रो में प्रयागराज की सुहानी सिंह ने पहला और प्रयागराज की कीर्ति पटेल ने दूसरा स्थान पाया, जबकि बस्ती की आशू तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में प्रयागराज की कौशिल्या पहले, वाराणसी की शिवांगी यादव दूसरे और प्रयागराज की प्राची वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। 4×100 और 4×400 मीटर रिले दोनों ही स्पर्धाओं में प्रयागराज की टीम पहले, वाराणसी दूसरे और अयोध्या तीसरे स्थान पर रही।

बैडमिंटन के सिंगल फाइनल में अयोध्या मंडल की कीर्ति सिंह ने प्रयागराज मंडल की सना सुल्तान को 15-8, 13-15, 15-12 से हराकर खिताब जीता। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में वाराणसी मंडल की श्रेया पाल ने चित्रकूट मंडल की अदिती सिंह गौतम को 07-15, 15-09, 15-12 से हराया। इन एथलेटिक्स मुकाबलों में लाल धर्मेंद्र प्रताप, सोमनाथ यादव, मोहित कुमार, सत्येन्द्र सिंह और विनोद जायसवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

डबल्स वर्ग के फाइनल में अयोध्या मंडल की कीर्ति सिंह और उज्जवला की जोड़ी ने प्रयागराज मंडल की सना सुल्तान और रिधिमा केशरवानी को 15-07, 15-08 से हराया। डबल्स के तीसरे स्थान पर चित्रकूट मंडल की वसुंधरा और अदिती सिंह गौतम रहीं, जिन्होंने गोरखपुर मंडल की ज्योति त्रिपाठी और अंजलि चौहान को 13-15, 15-07, 15-10 से मात दी।

बैडमिंटन मुकाबलों में राजेश जयसवाल, महेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, अभिनव वर्मा, अनूप पाल, उत्कर्ष कुमार, शुभांकर द्विवेदी और मो० ताज ने निर्णायक की जिम्मेदारी संभाली। इस खेल आयोजन के दौरान प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी शिव कुमार यादव और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्रेया सिंह द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अर्जुन अवार्डी अभिन्न श्याम गुप्ता, उद्यान अधीक्षक जगदीश प्रसाद, उप निदेशक (माय भारत) जागृति पाण्डेय, संजय मेहरोत्रा, आर.एस.

बेदी, रणविजय सिंह सहित विभिन्न जनपदों के क्रीड़ा अधिकारी और खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।