अपराध

प्रयागराज में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा शुरू:43 केंद्रों पर 3 लेयर जांच, बायोमेट्रिक और आइरिस स्कैन के बाद प्रवेश

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
प्रयागराज में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा शुरू:43 केंद्रों पर 3 लेयर जांच, बायोमेट्रिक और आइरिस स्कैन के बाद प्रवेश

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा रविवार सुबह 9:30 बजे शुरू हो गई। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों के गेट सुबह 8 बजे खोल दिए गए थे। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की तीन लेयर में जांच की जा रही है। बायोमेट्रिक और आइरिस जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है।

परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले यानी 8:45 बजे केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक एक ही पाली में होगी। प्रयागराज में अग्रसेन इंटर कॉलेज, सीएवी इंटर कॉलेज, जीआईसी समेत 43 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 17,487 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

दो घंटे की परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की पहचान और अन्य जांच की जा रही है। वहीं यूपी में यह परीक्षा 10 जिलों में आयोजित की जा रही है। 3 तस्वीरें देखिए… 10 जिलों में 286 केंद्र, 1.24 लाख अभ्यर्थी आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने बताया कि परीक्षा के लिए अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इन 10 जिलों में कुल 286 परीक्षा केंद्रों पर 1,24,800 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा कुल 143 स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इसके लिए आवेदन जनवरी 2026 में लिए गए थे। डीएम बोले- नकल करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई प्रयागराज के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता में व्यवधान डालने या अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने चेतावनी दी कि परीक्षा की शुचिता में व्यवधान डालने या अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले सीधे जेल जाएंगे। नकल माफियाओं के खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।