Pre Wedding in Nainital: प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए बेस्ट हैं नैनीताल की ये 8 लोकेशंस, कम बजट में मिलेंगे सिनेमैटिक शॉट्स

Best Pre Wedding Shoot Locations in Nainital: अगर आप नैनीताल और आसपास प्री-वेडिंग शूट करवाने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां आपको खूबसूरत लोकेशन की कमी नहीं मिलेगी. झील, पहाड़, हरियाली और शांत माहौल के बीच कपल्स अपने खास पलों को कैमरे में कैद कर सकते हैं.
सातताल और नौकुचियाताल में झील किनारे और बोटिंग के दौरान शानदार तस्वीरें ली जा सकती हैं, वहीं नैनीझील, ठंडी सड़क और मॉल रोड अलग तरह का बैकग्राउंड देते हैं. आयारपाटा के जंगलों से लेकर स्नो व्यू, हिमालय दर्शन और मुक्तेश्वर की पहाड़ी वादियों तक हर जगह का अपना अलग अंदाज है.
ऐसे में अगर आप नेचर के बीच खूबसूरत और यादगार प्री-वेडिंग शूट चाहते हैं, तो नैनीताल के आसपास की ये लोकेशन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं.
📡 स्रोत: NewsData.io