प्रेम नगर में सफाई के बाद गंदगी से मिली राहत:खुले चैंबर और खाली प्लॉट में जमा गंदगी जैसी समस्याओं पर कार्य जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →कोटा शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपने क्षेत्र की जनसमस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से सफाई, नालियों, खुले चैंबर और खाली प्लॉट में जमा गंदगी से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। नागरिकों की ओर से पोस्ट की गई समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान करवाकर लोगों को राहत दी गई है, जबकि कई इलाकों के लोग अब भी अपनी समस्याओं के समाधान का इंतजार कर रहे हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए...
पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली...
स्वास्थ्य निरीक्षक अरविंद बुर्ट बने आज के 'स्टार ऑफिसर' प्रेम नगर से कृष्णा शर्मा ने जाम नालियों की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि इंद्रा नगर में दर्जी की दुकान के सामने वाली गली में नालियों की सफाई नहीं होने से मलबा और कचरा जमा है। पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में जमा हो रहा था।
सफाईकर्मी भी नियमित रूप से नहीं आ रहे थे। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड के स्वास्थ्य निरीक्षक अरविंद बुर्ट के निर्देश पर टीम ने मौके पर पहुंचकर नालियों की सफाई कर दी। नालियों से मलबा और कचरा हटाने के बाद पानी की निकासी भी सुचारू हुई। समस्या का समाधान होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की।
प्रेम नगर में सफाई की समस्या का हुआ समाधान प्रेम नगर से सुनील कुमार रेगर ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। जगह-जगह गंदगी जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या को 'भास्कर समाधान' के माध्यम से सामने लाने के बाद संबंधित विभाग की ओर से क्षेत्र में सफाई करवाई गई।
गंदगी हटने के बाद स्थानीय लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है...
महावीर नगर एक्सटेंशन में सड़क पर बना खुला चैंबर, हादसे का खतरा महावीर नगर एक्सटेंशन से डॉ.
अजीत शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सेक्टर-1 के सामने सड़क पर खुला चैंबर बना हुआ है। चैंबर खुला होने से सड़क से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। रात के समय इसके कारण हादसा होने का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने खुले चैंबर को बंद करवाकर सड़क को सुरक्षित कराने की मांग की है।
कुन्हाड़ी सर्किल के पास खाली प्लॉट में जमा गंदगी कुन्हाड़ी सर्किल से बंटी सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में एक खाली प्लॉट है, जहां काफी गंदगी जमा हो गई है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण प्लॉट में कचरा जमा है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने खाली प्लॉट की सफाई करवाकर जमा कचरा हटाने की मांग की है।
पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है।
लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी।
इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए... 1.'भास्कर समाधान' बना प्रभावी जनमंच:लाडपुरा में जलभराव से मिली राहत, प्रेम नगर में नालियों की हुई सफाई, अरविंद बुर्ट बने ‘स्टार ऑफिसर’ 2.'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार': निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 3 'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल: कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 4.'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार': जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 5.पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार': पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 6.
कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7.
भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 8.
हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित
📡 स्रोत: NewsData.io