मनोरंजन

प्रीमियर के बाद 'रामायण' की बंपर बुकिंग, 27% की उछाल दर्ज, जानें प्री-सेल्स कलेक्शन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
प्रीमियर के बाद 'रामायण' की बंपर बुकिंग, 27% की उछाल दर्ज, जानें प्री-सेल्स कलेक्शन

नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण' रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में बनी हुई है.

फिल्म की एडवांस बुकिंग 21 अक्टूबर को ही शुरू हो गई थी, जिसके बाद से ही इसका जलवा बरकरार है. इसकी रिलीज का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है.

ऐसे में हाल ही में इसका लॉस एंजेलिस में भी वर्ल्ड प्रीमियर रखा गया था, जिसमें फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया और इसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.

लॉस एंजेलिस में प्रीमियर के बाद फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ का भरपूर फायदा मिला. अमेरिका में एडवांस बुकिंग में फिल्म ने बंपर बुकिंग की और 27% उछाल दर्ज की गई.

ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म ने कुल कितना कलेक्शन कर लिया है.

अमेरिका में 'रामायण' की बंपर बुकिंग

रामायण' ने अमेरिका में बंपर बुकिंग की है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अमेरिका प्रीमियर शोज के लिए 9वें दिन 631k डॉलर का बिजनेस किया था. जबकि फिल्म ने 8वें दिन 800k डॉलर का कलेक्शन किया.

इस लिहाज से आठवें दिन फिल्म की कमाई में 169K डॉलर की उछाल देखने के लिए मिली और इस लिहाज से इसकी कमाई में 27% उछाल दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें: लॉस एंजेलिस में वर्ल्ड प्रीमियर में 'रामायण' ने गाड़े झंडे, अनुपम खेर बोले- 'जटायु मैं हूं...'

इसके साथ ही अगर अमेरिका में बाकी दिनों के प्री-सेल्स कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 21 अक्टूबर को 350K डॉलर, 11वें दिन 517K डॉलर, 10वें दिन 550K डॉलर का कलेक्शन किया था.

अब 8वें दिन के कलेक्शन के बाद ये 800k डॉलर की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है, जिसके बाद माना ये भी जा रहा है कि अगर ये इसी रफ्तार से बढ़ती रही तो जल्द ही 1 मिलियन डॉलर की कमाई का आंकड़ा भी पार कर सकती है.

<img src="https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2026/10/

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।