प्रिंसिपल-टीचरों के मीम बनाकर इंस्टाग्राम पर डाले:प्रयागराज में बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज नाम से फेक अकाउंट बनाकर शरारत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →प्रयागराज के बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर प्रधानाचार्य, उनकी पत्नी और शिक्षकों के खिलाफ आपत्तिजनक रीलें पोस्ट की गईं। फर्जी अकाउंट पर स्कूल का लोगो भी लगाया गया और करीब 20 पोस्ट अपलोड की गईं। स्कूल के प्रिंसिपल की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रिंसिपल ने शिकायत में बताया प्रधानाचार्य डॉ.
विशाल नोबेल सिंह की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, 29 सितंबर को उन्हें इंस्टाग्राम पर स्कूल के नाम से एक फर्जी अकाउंट दिखाई दिया। अकाउंट का नाम BJSC JANTA PARTY BJSCIAN बताया गया है। इसमें बिशप जॉनसन स्कूल का लोगो भी इस्तेमाल किया गया था। शिकायत के मुताबिक, अकाउंट पर करीब 20 पोस्ट हैं।
इनमें प्रधानाचार्य, उनकी पत्नी और स्कूल के अन्य शिक्षकों को लेकर रीलें पोस्ट की गई हैं। आरोप है कि इन रीलों में अभद्र और अमर्यादित टिप्पणियां की गई हैं। स्कूल की छवि खराब करने की कोशिश प्रिंसिपल ने शिकायत में कहा कि फर्जी अकाउंट से इस तरह की पोस्ट किए जाने से उनकी और स्कूल से जुड़े लोगों की छवि खराब हो रही है।
साथ ही विद्यालय की गरिमा और प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंच रही है। उन्होंने पुलिस से फर्जी अकाउंट संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के साथ संबंधित इंस्टाग्राम रील का लिंक भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। अब अकाउंट चलाने वाले की तलाश एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस अब फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट संचालित करने वाले की पहचान में जुट गई है।
पुलिस अकाउंट से जुड़ी जानकारी और पोस्ट की जांच कर रही है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया, यह भी पता लगाया जा रहा है कि स्कूल का नाम और लोगो इस्तेमाल कर अकाउंट किसने बनाया और आपत्तिजनक रीलें किसने अपलोड कीं। इसमें साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। 49 साल पहले हुई थी स्थापना बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज की स्थापना 49 साल पहले 1977 में हुई थी।
यह चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (CNI), लखनऊ Diocese के अंतर्गत संचालित होता है।
📡 स्रोत: NewsData.io