प्रीता, गंगवार, श्रीनिवासन…बिहार का नया DGP कौन?:आनंद मोहन से टकराने वाले कुंदन कृष्णन की राह में 2 पेंच, जानिए RSS की पसंद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
DGP विनय कुमार के VRS (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) लेने के बाद बिहार का अगला पुलिस कप्तान कौन होगा?
प्रीता वर्मा, बी श्रीनिवासन, जितेंद्र सिंह गंगवार से लेकर तेजतर्रार IPS अफसर कुंदन कृष्णन तक के नाम रेस में हैं। कौन बन सकता है, कौन नहीं?, CM सम्राट की पसंद कुंदन कृष्णन के बनने की राह में क्या रोड़े हैं, जानेंगे; आज बूझे की नाही में…। सवाल-1ः बिहार के अगले DGP की रेस में कौन-कौन IPS अफसर?
जवाबः तत्कालीन DGP विनय कुमार 15 सितंबर को 21 दिनों की लंबी छुट्टी पर गए। उस वक्त सरकार ने सीनियरिटी के हिसाब से 1991 बैच की IPS अफसर प्रीता वर्मा को 5 अक्टूबर तक के लिए कार्यवाहक DGP बना दिया। इस बीच विनय कुमार ने 25 सितंबर को VRS ले ली। जिसे सरकार ने 26 सितंबर को मंजूर कर लिया। यानी अब DGP का पद स्थायी तौर पर खाली हो गया है। फिलहाल सीनियरिटी के हिसाब से 3 IPS अफसरों के नाम DGP की रेस में आगे बताए जा रहे हैं। इन सबके अलावा 1994 बैच के IPS अफसर कुंदन कृष्णन का नाम CM सम्राट चौधरी की पसंद के तौर पर चर्चा में है। सवाल-2ः कौन DGP बन सकता है और क्यों?
जवाबः सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) टॉप-3 सीनियर IPS अफसरों की लिस्ट फाइनल करके राज्य सरकार को भेजता है, जिसमें से किसी एक को राज्य सरकार DGP बनाती है। इस हिसाब से लिस्ट में प्रीता वर्मा, बी श्रीनिवासन और जितेंद्र सिंह गंगवार के नाम हो सकते हैं। इनमें से कौन DGP बन सकता है, किसके कितने चॉसेंज हैं, समझिए… प्रीता वर्माः दलित महिला कार्ड, लेकिन कड़क मिजाजी नहीं राजस्थान की रहने वाली 1991 बैच की IPS अफसर प्रीता वर्मा दलित समाज से आती हैं।
वह झारखंड की तेजतर्रार IAS अफसर और चीफ सेक्रेटरी रहीं राजबाला वर्मा की बहन हैं। फिलहाल राज्य सरकार ने इन्हें 5 अक्टूबर 2026 तक के लिए कार्यवाहक DGP बनाया है। यह पुलिस सेवा से 30 जून 2028 को रिटायर होंगी। क्यों बन सकती हैं… अंदरखाने चर्चा है कि प्रीता वर्मा को DGP बनाने से सरकार की इमेज में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना बेहद कम है।
इसलिए इनकी DGP बनने की दावेदारी कमजोर हो रही है। बी श्रीनिवासनः RSS की पहली पसंद, रेस में आगे उत्तर प्रदेश के रहने वाले 1992 बैच के IPS अफसर भृगु (बी) श्रीनिवासन अभी सेंट्रल डेपुटेशन पर हैं। यह सीनियरिटी लिस्ट में दूसरे नंबर के IPS अफसर हैं। 31 अगस्
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar