राजनीति

प्रियंका गांधी ने देवरी स्कूल के लिए भेजा संदेश:CM बोले- खराब मौसम से उनका मंडी दौरा रद्द; अब सितंबर में बच्चों से मिलने आएंगी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
प्रियंका गांधी ने देवरी स्कूल के लिए भेजा संदेश:CM बोले- खराब मौसम से उनका मंडी दौरा रद्द; अब सितंबर में बच्चों से मिलने आएंगी

हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मौसम खराब होने के कारण प्रियंका गांधी का हेलिकॉप्टर नहीं उड़ सका। इस वजह से प्रियंका गांधी आज मंडी के देवरी स्कूल के लिए नहीं जा सके। उन्होंने अपना संदेश लिखकर भेजा है। सीएम ने कहा कि प्रियंका गांधी ने अपने संदेश में कहा कि वह इस स्कूल में जरूर जाएंगे। सितंबर में जैसे ही मौसम खुलेगा, वह देवरी स्कूल का प्रोग्राम बनाएगी। प्रियंका ने कहा कि आज से नए भवन में बच्चों की कक्षाएं शुरू की जाए। प्रियंका गांधी के संदेश को सीएम के उनके (सीएम) के राजनीतिक सलाहाकार बच्चों को पढ़कर सुनाएंगे। सुक्खू ने कहा कि 4 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से बना स्कूल भवन पूरी तरह तैयार है। वहीं प्रियंका के कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर समेत कांग्रेस के बड़े नेता बीती शाम को ही मंडी पहुंच गए थे। मगर प्रियंका को खराब मौसम के कारण अपना मंडी दौरा रद्द करना पड़ा है। साल 2023 में टूट गया था स्कूल भवन दरअसल, 2023 में मानसून की भारी बारिश के कारण देवरी स्कूल का पुराना भवन क्षतिग्रस्त हो गया था। प्रियंका गांधी ने देवरी स्कूल का दौरा कर विद्यार्थियों से मुलाकात की थी और जल्द नया भवन बनाने का वादा किया था। अब नया भवन तैयार है। मगर मौसम की वजह से इसका दोबारा उद्घाटन टल गया है। पहले भी दो बार भवन का उद्घाटन टल चुका पहले भी दो बार इस स्कूल भवन का उद्घाटन टल चुका है। करीब तीन सप्ताह पहले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को भी भवन का उद्घाटन करने से रोक दिया गया था, ताकि प्रियंका गांधी के हाथों उद्घाटन कराया जा सके। इसी वजह से मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा है। एक याचिका पर कोर्ट ने सरकार से जवाब तलब कर रखा है। आज दिल्ली लौट सकती हैं प्रियंका प्रियंका गांधी आज वापस दिल्ली लौट सकती हैं। दिल्ली में बुधवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग प्रस्तावित है, जिसमें प्रियंका गांधी के शामिल होने की संभावना है। सीएम सुक्खू भी CWC के लिए जा सकते हैं दिल्ली मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भी CWC की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री बैठक में शामिल होने के बाद 20 अगस्त को हिमाचल वापस लौट सकते हैं। हालांकि उनके दौरे को लेकर भी आधिकारिक कार्यक्रम का इंतजार है।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।