राज्य

प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने दूसरे कार्यकाल के लिए कुलपति पद संभाला

लेखक: AIR Lucknow अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने दूसरे कार्यकाल के लिए कुलपति पद संभाला

वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दूसरे कार्यकाल के लिए पुनः कार्यभार ग्रहण किया।

उन्होंने विश्वविद्यालय की 235 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने तथा संस्कृत एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थी हित, शिक्षकों की नियुक्ति, लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण, मूलभूत सुविधाओं में सुधार और पारदर्शी प्रशासन को प्राथमिकता बताया।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 17 अगस्त 2026 को उन्हें 38वें कुलपति के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए नियुक्त किया था।

A
AIR Lucknow

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।